फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि और पशुपालन के जरिए किसानों की आर्थिक स्थिति सुध्ररेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बिलौना का 50वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया है। अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष राजेंद्र परिहार ने कहा कि कृषि और पशुपालन के जरिये किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने सदस्यों से समिति के कार्यों को किसानों तक पहुंचाने को कहा। समिति के सचिव घनानंद पांडे ने वर्ष 2017-18 का लेखा जोखा रखा। बताया समिति ने वर्ष का वार्षिक लाभ 3.60 लाख रुपया जबकि कुल लाभ 43.94 लाख रुपया अर्जित किया। सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक मनोहर मर्तोलिया ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहां संचालक मंडल के खड़क टंगड़िया, विशन दत्त जोशी, दान सिंह, चंद्रकला उप्रेती, गिरीश पांडे, खीम चंद्र आर्या, जोगा सिंह, बसंत बल्लभ कांडपाल, गोविंद नेगी, खजान पांडे, आरे समिति के सचिव हीरा बल्लभ भट्ट, हरीश पांडे, रमेेश पर्वतीय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें