फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने शुरू किया आमरण अनशन 

Sat, 06 Aug 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
आमरण अनसन में बैंठे पीआरडी जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 पिछला मानदेय और तैनाती की मांग को लेकर आंदोलित पीआरडी जवानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलन को चार दिन बीतने के बाद भी कोई सुध नहीं लेने से नाराज पीआरडी जवानों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 
पूर्व चेतावनी के अनुसार शनिवार को पीआरडी जवानों ने विकास भवन परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया। उमेद राम और महेश राम आमरण अनशन पर बैठे। आंदोलन का  नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार ने कहा कि चार माह से उनके मानदेय देयकों का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है आमरण अनशन जारी रहेगा। बाद में मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। अनशन स्थल पर कैलाश भोटिया, बलवंत भोटिया, केशव दत्त, कैलाश चंद्र, गणेश राम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें