जूलूस निकालते मण्डलसेरा के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मंडलसेरा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। उपेक्षा से खिन्न संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
मंडलसेरा में कुंती गधेरा, दोंगगाड़ गधेरा और भनार गधेरों का निर्माण कर बरसाती पानी के निकासी की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, जीतनगर को शहरी विद्युत लाइन से जोड़ने, पुराने बिजली के पोलों को बदलने आदि मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को समिति के सदस्यों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मंडलसेरा से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इसके बाद डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति अध्यक्ष सुंदर धौनी, सचिव दीप चंद्र, बसपा अध्यक्ष सुंदर कुमार, बसंत कुमार, जगदीश सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे।