फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रकाश पपनै की ऑनलाइन चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

Mon, 10 Nov 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं रजत जयंती के पर कलाकार प्रकाश पपनै की विशेष ऑनलाइन एकल चित्रकला प्रदर्शनी करुणा कलेवर करुणा का रूप लेती कला का शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी मात्रिका आर्ट गैलरी के ऑनलाइन मंच पर आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी एक महीने तक ऑनलाइन प्रदर्शित रहेगी जिसमें लगभग एक लाख 37 हजार मूल्य की चयनित पेंटिंग्स शामिल की गईं हैं।
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित कृतियों की बिक्री से प्राप्त 80 प्रतिशत राशि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी।
प्रकाश ने बताया कला उनके लिए केवल अभिव्यक्ति नहीं बल्कि करुणा का रूप लेती साधना है। जब प्रकृति और मनुष्य दोनों पीड़ा में हों, तब कलाकार का सृजन केवल सौंदर्य तक सीमित न रहकर सहारा बनना चाहिए। उत्तराखंड की पहाड़ियों से संचालित मात्रिका आर्ट गैलरी इस अनोखी प्रदर्शनी की मेज़बान बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें