स्याल्दे(अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रान्ति दल के कार्यकर्ताओं ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों के जन्म स्थान में उनके नाम के स्मारक स्थापित करने, गांव, सड़क और योजनाओं का नाम शहीदों के नाम पर रखने आदि मांगों के लिए कानून गो विजय साह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
रविवार को ज्ञापन देने तहसील कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, गुजरात की तरह उत्तराखंड को नशा मुक्त प्रदेश बनाने शराब बंदी लागू करने, यूसीसी को समाप्त करने सहित 11 सूत्री मांगों पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीश सिह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष गुड्डी नेगी, कांता रावत, नीलम, पान सिंह रावत, प्रयाग शर्मा आदि मौजूद रहे।