फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोथिंग-तोली के ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन

Sun, 21 Aug 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
पोथिंग तोली की समस्याओं को लेकर आमरण अनशन पर बैठे क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तराखंड जन चेतना मंच के बैनर तले ग्राम पंचायत पोथिंग व तोली की आंदोलित जनता ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। 
पूर्व चेतावनी के अनुसार रविवार को आंदोलन को तेज करते हुए उत्तराखंड जन चेतना मंच ने क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया। पोथिंग निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु गढ़िया, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह गढ़िया, तोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र जोशी और गंगा सिंह गढ़िया आमरण अनशन पर बैठे। चारों अनशनकारियों को मंच के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इस मौके पर अध्यक्ष हरीश जोशी ने कहा कि पूरा क्षेत्र तमाम समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधाएं क्षेत्र में नहीं हैं। लोगों को मीलों की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ रही है। विकास के नाम पर आज तक केवल कोरे आश्वासन ही दिए गए हैं। जब तक पूर्व में हुए समझौते के अनुसार उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है आमरण अनशन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर मदन गढ़िया, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भूपाल सिंह, नवीन गढ़िया, कुंदन सिंह, चंचल सिंह आदि लोग थे।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें