फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूणी-सुकुंडा सड़क कई स्थानों पर दरकी, हो गए बड़े-बड़े गड्ढे

विज्ञापन
कपकोट के दूणी-सुकुंडा सड़क पर जमीन दरकने से बने विशाल गड्ढे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के दूणी से सुकुंडा जाने वाली वाली सड़क हाल की बारिश से कई स्थानों पर दरक गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं की गई तो सड़क पर यातायात बाधित हो सकता है।
विज्ञापन

हाल की अतिवृष्टि से दूणी से सुकुंडा जाने वाली सड़क कई स्थानों पर दरक गई है। जमीन धंसने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर पड़े विशालकाय गड्ढों से सड़क को तो नुकसान हुआ ही है। आसपास स्थित मकानों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। सड़क धंसने से कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है।
कपकोट के सामाजिक कार्यकर्ता महिमन सिंह कपकोटी ने बताया कि दो स्थानों पर काफी जमीन धंसी है। जमीन धंसने से सड़क पर विशालकाय गड्ढे बन गए हैं। सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो सड़क को और नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग को सड़क की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के कपकोट डिवीजन के ईई संजय कुमार पांडेय का कहना है कि दूणी-सुकुंडा सड़क पर अतिवृष्टि के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क की मरम्मत की जाएगी। गड्ढे सड़क के किनारे पर पड़े हैं, इससे फिलहाल सड़क को कई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें