फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सूत्री को लेकर डाककर्मियों का अनशन शुरू

Tue, 18 Dec 2018 11:16 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
क्रमिक अनशन पर बैठे डाकसेवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाककर्मियों ने मंगलवार से  क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस मौके पर सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 ग्रामीण डाकसेवक संघ की जिला इकाई के बैनर तले ग्रामीण डाक कर्मी मंगलवार को प्रधान डाकघर के प्रांगण में एकत्रित हो गए। इस मौके पर सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने डाककर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्वामीनाथन कमेटी गठित की। कमेटी ने एक जनवरी 2016 को अपनी रिपोर्ट के केंद्र सरकार को सौंपी दी। लेकिन रिपोर्ट सकारात्मक रूप से आज तक लागू नहीं की जा रही है। रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर अब तक कई बार आंदोलन कर दिए हैं। लेकिन सुनवाई के नाम झुनझुना थमाया जा रहा है। कहा कि इस बार आंदोलन निर्णायक होगा। क्रमिक अनशन में बैठने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष जय गिरी गोस्वामी, मान सिंह, जगदीश सिंह, राधा देवी, केदार दत्त जोशी, सुुंदर सिंह, विशन दत्त, मान सिंह, प्रकाश जोशी शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें