फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में बागेश्वर प्रथम, गरुड़ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जनपदीय प्रारंभिक शिक्षा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बागेश्वर विकास खंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। गरुड़ ने द्वितीय व कपकोट ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए बागेश्वर विकास खंड ने प्रथम, गरुड़ ने द्वितीय व कपकोट ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीईओ हरीश रावत ने प्रतियोगिता का समापन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक महिपाल गढ़िया, राजेंद्र भैसोड़ा, जूहा शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चरण सिंह बघरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल, रतन सिंह धपोला, गिरीश धौनी, खष्टी वर्मा, गोविंद गोस्वामी, बलवंत कालाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवलधार में प्रतियोगिता संपन्न
बागेश्वर। सरस्वती टम्टा राइंका देवलधार में खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैडल पर कब्जा किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजकिशोर वर्मा, डॉ. रुचि साह, हरेंद्र नेगी, महेश चंद्र, यशवंत मेहता, संजय बिष्ट, अशोक त्रिकोटी, नवीन चंद्र आदि थे। प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें