फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकरघा, हस्तशिल्प में स्वरोजगार की संभावनाएं : रंजना

Tue, 10 Oct 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
उद्योग मित्र की बैठक में उपस्थित डीएम और उद्यमी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम रंजना ने मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र परिसर में स्थापित हिमाद्रि इंपोरियम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उद्यमियों, हस्तशिल्पियों व हथकरघा कारीगरों के निर्मित उत्पादों का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि हथकरघा व हस्तशिल्प में स्वरोजगार की संभावनाएं हैं। युवा वर्ग इससे रोजगार हासिल कर सकता है।
विज्ञापन


डीएम ने बंद हो चुके परंपरागत उद्योगों को पुनर्जीवित करने पर बल जोर देते हुए कहा कि यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि समय-समय पर लघु उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाए। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने बताया कि हिमाद्रि इंपोरियम के जरिए लघु उद्यमियों के उत्पादों को बाजार मिलेगा।

इसके बाद डीएम ने उद्योग मित्र की बैठक में कहा कि परंपरागत उद्योगों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने गरुड़ में मां भ्रामरी इंडस्ट्री के विद्युत संयोजन विच्छेद किए जाने पर नाराजगी जताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर उद्यमियों को पुरस्कार के लिए कमेटी की ओर से चयनित किया गया।

इसके तहत हस्तशिल्प क्षेत्र में ग्राम सुरकाली निवासी बसंत बल्लभ तिवारी को खड़िया मूर्ति निर्माण में प्रथम पुरस्कार, कमला देवी नई बस्ती को कालीन निर्माण में द्वितीय, हथकरघा क्षेत्र में प्रदीप कुमार जाड़ापानी कौसानी को प्रथम, प्रेमा देवी सिमगढ़ी को द्वितीय, लघु उद्योग क्षेत्र में दलीप सिंह खेतवाल को प्रिंटिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम, नंदन सिंह गागरीगोल को द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

प्रथम विजेता को 6 हजार तथा द्वितीय को 4 हजार राशि का पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, आरसेटी निदेशक कश्मीर साहनी, दलीप सिंह खेतवाल, जितेंद्र तिवारी, ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल, थ्रीश कपूर सहित जिले के सभी लघु उद्यमी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें