फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर नहीं मिलने पर जाम की सड़क 

Tue, 10 Oct 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में गैस के लिए जाम लगाते लोग।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्लांट से मांग के अनुरूप सिलेंडर नहीं आने से बागेश्वर में रसोई गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। मंगलवार को घंटों तक इंतजार करने के बाद भी रसोई गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने तहसील रोड पर जाम लगा दिया। गैस एजेंसी के प्रबंधक और पुलिस के समझाने पर उपभोक्ताओं ने करीब आधा घंटा जाम खोला। 
विज्ञापन


मंगलवार को गैस विभाग का एक वाहन 200 सिलेंडर लेकर तहसील रोड में पहुंचा, जबकि वहां पर 250 से अधिक उपभोक्ता सिलेंडर के लिए सुबह से ही कतार में लगे थे। जब सिलेंडर समाप्त हो गए तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सिलेंडरों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया।

दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने की सूचना पर कोतवाली से मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। गैस विभाग की ओर से शीघ्र सिलेंडर वितरित करने के आश्वासन पर लोगों ने करीब आधा घंटे बाद जाम खोला। लोगों का कहना है कि दो सप्ताह से तहसील रोड में गैस नहीं बंटी है। नगर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


यदि उन्हें गैस नहीं मिली तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे बागेश्वर की गैस एजेंसी के प्रबंधक जीएस बाफिला ने भी लोगों को समझाया कि हल्दूचौड़ (हल्द्वानी) स्थित प्लांट से ही सिलेंडरों की आपूर्ति कम हो रही है। डिमांड के अनुसार सिलेंडर नहीं आने से बैकलॉग चार हजार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें