फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वृक्ष प्रेमी दिनेश लोहनी हर साल निशुल्क बांटते हैं 1200 पौधे

Sun, 04 Jun 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पर्यावरण के क्षेत्र में पंद्रह साल की उम्र से काम कर रहे वन पंचायत सीमा के सरपंच वृक्ष प्रेमी हर साल पौधे लगाने के शौकीन लोगों को 1200 पौधे बांटते हैं। वह अब तक अपनी नर्सरी में तैयार किए गए 64 हजार पौधे लोगों को निशुल्क बांट चुके हैं। उनका मानना है कि जंगल होंगे तो इंसान लंबी उम्र जी सकता है।
विज्ञापन

गरुड़ के सीमा गांव निवासी दिनेश लोहनी ने पौधे लगाने शुरू कर दिए थे। उन्होंने अपने गांव में कई प्रजाति के छह जंगल तैयार कर दिए हैं। हर वर्ष लोगों को 1200 पौधे बांटे जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव के जल स्रोतों में पूर्व में पानी कम हो गया था। जंगल तैयार किए तो जल स्रोतों में पानी रिचार्ज हुआ है। उनका कहना है कौसानी पहुंचने वाले भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री से वह पौधे रोपने का आग्रह करते हैं। वह आग्रह पर कौसानी में पौध रोपते हैं।
कौसानी और बैजनाथ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। कौसानी से बैजनाथ की ओर सड़क के किनारे बुरांश के पौध लगाने शुरू कर दिए हैं। कौसानी बैजनाथ मार्ग के किनारे बुरांश के पौधे होंगे तो यहां पर्यटन का विकास होगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार को पर्यावरण के क्षेत्र में सही काम धरातल पर काम करने वाले व्यक्ति की पहचान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें