फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के त्यूनरा में पार्किंग का निर्माण शुरू

Tue, 12 Dec 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पार्किंग सुविधा की कमी का सामना कर रहे बागेश्वर के लिए अच्छी खबर है। नगर के त्यूनरा में पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पार्किंग सुविधाओं की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर के त्यूनरा में पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा था। अक्तूबर में शहरी विकास विभाग ने पार्किंग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कार्यदायी संस्था ग्रामीण विकास विभाग को बासठ लाख चौदह हजार रुपये अवमुक्त किए थे। त्यूनरा पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया निपटने के बाद ताकुला रोड स्थित मांग के धारे के पास निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

त्यूनरा में 15 चौपहिया वाहनों की क्षमता की पार्किंग बनाई जाएगी। छह महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। त्यूनरा में पार्किंग बनने से पार्किंग असुविधा का सामना कर रहे नगर को कुछ राहत अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरी पार्किंग के लिए कब मिलेगा बजट

बागेश्वर। वर्ष 2020 में शासन ने 2.12 करोड़ लागत की दोमंजिली कार पार्किंग को मंजूरी दी। पहली किस्त के रूप में नगरपालिका को 50 लाख रुपये अवमुक्त किए गए। इस रकम से भूतल का आधा-अधूरा कार्य हुआ है। बजट के अभाव में दो साल से पार्किंग का काम रुका है। डीएम पालिका प्रशासक अनुराधा पाल का कहना है कि पार्किंग की अवशेष राशि अवमुक्त कराई जाएगी। संवाद



त्यूनरा में बन रही 15 वाहन क्षमता की पार्किंग का काम छह महीने में पूरा हो जाएगा। पार्किंग के लिए शहरी विकास विभाग से बजट अवमुक्त हुआ है।

संजय भारती, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें