बागेश्वर। जिले में बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू हो गई है। कंपनी के 26 टावर 4जी सेवा से जुड़ गए हैं। 4जी सेवा का लाभ जिला मुख्यालय से लेकर काफलीगैर, गरुड़, कांडा, कपकोट के साथ ही जिले के हिमालयी क्षेत्र से सटे दूरस्थ इलाकों को भी मिलेगा।
बीएसएनएल के डिविजनल इंजीनियर आशीष निगम ने बताया कि कंपनी के उपभोक्ता 2जी, 3जी सिम को निशुल्क 4जी में तब्दील करा सकते हैं। बताया कि जिले में स्थापित 4जी टावरों का ट्रायल का काम शुरू हो गया है।
ये टावर देंगे 4जी सुविधा
बागेश्वर टेलीफोन एक्सचेंज, कठायतबाड़ा डिग्री कॉलेज, बिलौना, खांकर, उड़खुली टॉप, भराड़ी बाजार, खडेरिया, फरसाली, कपकोट, शांति बाजार, बैजनाथ, गागरीगोल, दोफाड़, हरसीला, काफलीगैर, हवनतोली, जेठाई, लोहारचौंरा, पालड़ीछीना, विजयपुर, जौलकांडे, कमेड़ीदेवी, सानीउडियार, सोराग, लीती।