फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खड़लेख-भनार सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू

Thu, 05 Jun 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के खड़लेख-भनार सड़क की हालत अब सुधरने लगी है। पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। सात किमी सड़क डामर उखड़ने के चलते लंबे समय से बदहाल थी। क्षेत्र के ग्रामीण सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


कपकोट-शामा सड़क में खड़लेख के समीप से भनार गांव को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से डामर उखड़ने के कारण क्षतिग्रस्त है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे थे। सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए बनी नालियां और कलवर्ट क्षतिग्रस्त होने से बरसात का पानी सड़क पर फैला रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क की बदहाली से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क में डामरीकरण कराने की मांग की थी। अब पीएमजीएसवाई 4.99 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के सुधारीकरण का कार्य करवा रही है। मद से सात किमी लंबी सड़क में संकरे स्थानों पर चौड़ीकरण का कार्य किया गया। भूस्खलन संभावित स्थानों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया। सड़क में सोलिंग का कार्य पूर्ण करने के बाद अब डामरीकरण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन




खड़लेख-भनार सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। डामरीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जल्द कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।



-अंबरीश रावत, ईई पीएमजीएसवाई कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें