बागेश्वर। जिले में रोजाना हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बारिश हो रही है। जून के महीने में लोगों को ठंड के दिनों जैसा अहसास हो रहा है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार की सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर तक तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम बदल और झमाझम बारिश होने लगी। कपकोट, गरुड़, कांडा, दुगनाकुरी और काफलीगैर तहसील क्षेत्र में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। हालांकि शाम को फिर से मौसम बदला और आसमान साफ हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद