फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विद्यार्थियों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

Thu, 14 Sep 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राइंका वज्यूला में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपक आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी करने के कारण हर साल हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ती है। सभी लोगों को सड़क पर पैदल चलते या वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। पैरा लीगल वालंटियर मंजू रावत ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। प्रवक्ता आलोक पांडेय ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें