फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों में मची खलबली

Sat, 09 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। थाना प्रभारियों के चहेते पुलिसकर्मियों पर एसपी एनएस नपलच्याल ने अपनी नजर टेढ़ी कर दी है। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह पुलिसर्मियों को समान रूप से ड्यूटी पर भेजें, ताकि अन्य कर्मियों के मनोबल पर इसका बुरा असर न पड़े। उन्होंने लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों की सूची शीघ्र तलब करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देशों में पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न थानों में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने एसपी से शिकायत की थी कि जिले में नियुक्त पुलिसकर्मियों के प्रति ड्यूटीज में होने वाली अनियमितताओं से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कुछ कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी से अतिरिक्त ड्यूटी कराई जा रही है। इससे कर्मियों के मनोबल पर बुरा असर पड़ रहा है। कुछ कर्मी एक ही थाना, चौकी में निर्धारित समय से अधिक अवधि से तैनात हैं। थानों में तैनात कतिपय पुलिसकर्मी थाना प्रभारियों के चहेते हैं।

वह उनके केवल हमराह में ही तैनात रहते हैं। जिले में विभिन्न अवसरों पर होने वाले कार्यक्रमों, मेलों, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के दौरान उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। बाहरी क्षेत्रों में ड्यूटी की मांग आने पर भी उन्हें नामित नहीं किया जाता है। एसपी ने इस मामले की सीओ से जांच कराई तो उसमें पाया कि कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो थाना प्रभारियों के खास हैं। वह थाना प्रभारियों के हमराह में ही तैनात रहते हैं। इस तरह के कर्मियों से अन्य ड्यूटियां नहीं ली जाती हैं।
विज्ञापन


एसपी ने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह थानों में खास परंपरा को समाप्त करके सभी कर्मियों की रोटेशनवाइज ड्यूटी लगाई जाए। चेताया है कि भविष्य में शिकायतों की पुनरावृत्ति हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मियों की सूची शीघ्र तलब करने के निर्देश दिए हैं। इधर एसपी नपलच्याल ने कहा कि अधिकतर फोर्स अर्द्धकुंभ मेला ड्यूटी पर गया है। मई महीने से सब कुछ व्यवस्थित हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें