फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना एवं मानीटरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक

Sat, 09 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
एमपी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सांसद अजय टम्टा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना एवं मानीटरिंग कमेटी की बैठक ली। कहा कि सभी अधिकारी अवमुक्त धनराशि का सदुपयोग समय पर करें। निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता की कमी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने पीएमजीएसवाई की समीक्षा के दौरान विभाग को तत्काल कपकोट में कार्यालय स्थापित करने को कहा। उन्होंने पीएमजीएसवाई कपकोट, बागेश्वर डिवीजन द्वारा निर्माणाधीन मोटर मार्गों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ मोटर मार्गों को चरणबद्ध ढंग से निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीएमजीएसवाई और लोनिवि को मुआवजे का भुगतान तत्काल किसानों को करने को कहा। सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को समय से पूरा करने के साथ ही नहरों की मरम्मत कर किसानों को समय से सिंचाई के लिए नहरों में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विद्युत, उरेडा, लघु सिंचाई आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं में आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों की मानीटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में डीएम भूपाल सिंह मनराल, एडीएम एसएस जंगपांगी, सीडीओ हिमांशु जोशी आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें