बागेश्वर में शस्त्रों का प्रशिक्षण लेते पुलिस के गनर।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस और बदमाशों के बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई मुठभेड़ के बाद बागेश्वर पुलिस ने सजगता बरतनी शुरू कर दी है। कानपुर की घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर जिले के शैडो/गनर को पुलिस लाइन में दो दिन तक हथियार हैंडलिंग का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या के नेतृत्व में जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। आरमोरर तेज सिंह ने सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों को शस्त्रों के बारे में बारीकी से जानकारी दी।
हैंडलिंग के दौरान उन्हें शस्त्रों को खोलना, जोड़ना, संचालन के तरीके, सुरक्षा आदि को लेकर प्रशिक्ष्ति किया गया। गनर ने 9 एमएम कार्बाइन 9 एमएम पिस्टल, 5.56 एमएम इंसास, एके 47 राइफल आदि का का प्रशिक्षण प्राप्त किया। एसपी ने बताया है कि समस्त पुलिस आरक्षियों को वैपन हैंडलिंग का रिफ्रेशर कोर्स और फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।