फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के भतीजे ने बागेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली क्षेत्र के भतरौला निवासी हरूली देवी (75) पत्नी आन सिंह रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मृत मिली थी। महिला मकान में अकेले रहती थी।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक संगीता और कोतवाल डीआर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के किराए पर रहने वाला एक नेपाली मजदूर मौके पर से फरार था। लोगों ने उस पर ही हत्या का शक जताया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल डीएल वर्मा ने बताया कि सोमवार को मृतका के भतीजे गिरीश गढमिया ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कप्तान रचिता जुयाल ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। प्रकरण की छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की गई है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई है। मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें