बागेश्वर। फायर ब्रिगेड ने आग से निपटने के लिए जीआईसी बागेश्वर में मॉक ड्रिल किया। फायर कर्मियों ने आग लगने पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार आदि का अभ्यास किया गया। स्कूल के स्टाफ, छात्रों को फायर मैनेजमेंट प्लान से भी अवगत कराया गया।
जीआईसी बागेश्वर में शनिवार को फायर ब्रिगेड के जवानों ने अग्निशमन अधिकारी किशोर राम के नेतृत्व में मॉक ड्रिल आयोजित किया। इसमें आग, धुएं के बीच फंसे व्यक्तियों को बहुमंजिला इमारत से सुरक्षित बाहर निकालने, झुलसे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया गया।
इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने स्कूली बच्चों, स्टाफ को स्कूल फायर मैनेजमेंट प्लान बनाकर भविष्य में आग लगने की घटना होने पर उससे निपटने की जानकारी भी दी। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि इस अभ्यास से इस तरह की दुर्घटना होने पर दुर्घटनाओं के खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रिहर्सल में फायर ब्रिगेड के जवान, जीआईसी के छात्र, स्टाफ मौजूद था।