बागेश्वर से बसपा के प्रत्याशी बसंत कुमार ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ गरुड़ के दूरस्थ गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर ठगा है। कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने डेढ़ दशक से अधिक का समय हो गया है।
परंतु आज तक यहां की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में आज रोजगार के संसाधन मुहैया कराकर पलायन को रोकना जरूरी है। इस मौके पर पार्टी नेता विशन लाल, प्रमोद कुमार, दीप चंद्र, पूरन लाल आदि शामिल थे।