फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव के शुभारंभ पर पौधरोपण किया

विज्ञापन
बागेश्वर के शांतिवन बिलखेत में पौधरोपण करते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। वन महोत्सव 2020 के शुुभारंभ पर सरयू जलस्रोत जटायु गंगा पुनर्जीवित अभियान के अंतर्गत शांतिवन बिलखेत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर तमाम प्रजाति के सैकड़ों पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में वन विभाग और स्थानीय लोगों ने शांतिवन बिलखेत, पंतक्वैराली में च्यूरा, बांज, फल्यांट, तरुड़, शहतूत, आंवला आदि के पौधों का रोपण किया। देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा से अखरोट के पौधे लगाए गए। वृक्ष मित्र मलड़ा ने पौधरोपण में सहयोग देने के लिए वन विभाग और लोगों का आभार व्यक्त किया।
वन विभाग और लोगों ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह नयाल, वन दरोगा गणेश सिंह लसपाल, भूपाल राम, अमित कनारी, केवल पांडे, शोबन सिंह, महेश लसूनी, महेश नगरकोटी, दर्शन सिंह, घनश्याम सिंह, हेमंत सिंह, रमेश पाठक, टीना मलड़ा आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें