फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डालन, खुनौली मोटर मार्ग का शिलान्यास किया

विज्ञापन
बागेश्वर के डालनखुनौली-खुनौली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करतीं कनिष्ठ प्रमुख चांदनी टम्ट? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। डालन, खुनौली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। डालन से खुनौली गांव तक डेढ़ किमी रोड विधायक निधि से बन रही है। शुक्रवार को कनिष्ठ उपप्रमुख चांदनी टम्टा ने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर इस मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के प्रयासों से सड़क का काम शुरू हुआ है। रोड बनने से ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा। उन्हें कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का गांव-गांव का विकास करना प्रमुख उद्देश्य है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार जताया है। इस मौके पर अरुण टम्टा, सोनू कांडपाल, मदन कांडपाल, महेश कांडपाल, जयदत्त भट्ट, पंकज कांडपाल, आशु कांडपाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें