फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी नहीं खुली पिंडारी और बाछम सड़क 

Fri, 30 Jun 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
भू-स्खलन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण ध्वस्त कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग चार दिन बाद भी नहीं खुल सका है। पिंडारी के लिए रीठाबगढ़ से वाहनों का संचालन किया जा रहा है। रिखाड़ी-बाछम सड़क पर भी शुक्रवार को यातायात सुुचारु नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग ने सौंग-खालीधार सड़क यातायात के लिए खोल दी है। 
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश होने से कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग कपकोट से तीन किमी की दूरी पर बह गया था। सड़क के खाई में बदल जाने से इस स्थान पर पैदल चलने लायक भी स्थान नहीं बचा है। महत्वपूर्ण रूट होने के कारण पिंडारी के लिए रीठाबगढ़ मोटर पुल से वाहनों की आवाजाही की जा रही है।

मलबा और चट्टानें खिसकने से शुक्रवार की सुबह सौंग-खालीधार मोटर मार्ग भी बंद हो गया था। लोनिवि ने सड़क खोलने के लिए चार जेसीबी भेजी। दिन में करीब दो बजे सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। रिखाड़ी-बाछम सड़क अभी भी बंद है।
विज्ञापन


इस सड़क के पिछले चार दिनों से बंद होने से क्षेत्रवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। 

दिन भर छाए रहे बादल

शुक्रवार को जिले में मौसम सामान्य रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप की तपिश से थोड़ी राहत मिली। रुक-रुककर हो रही बारिश से इस बार जून के महीने में घाटी वाले क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य बना रहा। शुक्रवार को बागेश्वर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें