कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विकासखंड के चार ग्राम प्रधानों को स्वच्छता गौरव सम्मान मिला है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और केंद्रीय पेयजल मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कपकोट के ग्राम प्रधान पूरन सिंह कपकोटी, असौं के भुवन साही, गैरखेत के बलवंत कपकोटी और लीली गांव की प्रधान हेमा देवी को पुरस्कार प्रदान किया।
इसके अलावा कपकोट के ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रधानों को स्वच्छता गौरव सम्मान मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक बलवंत भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो