फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क किनारे लगा मिट्टी का ढेर, निकास नाली का नामोनिशान नहीं

Tue, 10 Jun 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के थुणाई-मिहिनियां सड़क किनारे लगा मलबे का ढेर। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती थुणाई-मिहिनियां-खोली बाइपास सड़क किनारे मलबे का ढेर लगा है। निकास नाली नहीं होने से बारिश होने पर मलबा सड़क में बहकर वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के लंबे समय से मांग के बाद विभाग ने सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू तो किया, लेकिन सड़क किनारे मलबा जमा कर दिया। हल्की सी बारिश में ही ढेर से मिट्टी सड़क में बहने लगती है। निकास नाली नहीं होने से सारा पानी और मलबा सड़क पर आने लगा है। मिट्टी जमा होने से पुल के लिए भी खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीण गोविंद सिंह परिहार, रमेश चंद्र, कमल चंद्र कांडपाल, नवीन भट्ट, जगदीश चंद्र , अनूप कांडपाल, सीएम कांडपाल, मुन्ना कांडपाल, नवीन राम आदि ने जल्द मलबा हटाने और निकास नाली बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें