फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पंपों पर पहुंची पेट्रोल की खेप, शनिवार सुबह से आपूर्ति सुचारू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बीते दिनों पेट्रोल का संकट शनिवार सुबह समाप्त हो गया है। टैंकरों के जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे से सभी प्रभावित पेट्रोल पंपों पर वितरण शुरू कर दिया गया। तेल की किल्लत दूर होने से वाहन स्वामियों और खासकर लंबी दूरी का सफर तय करने वाले प्रवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जैसे ही नगर के माल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर आपूर्ति शुरू हुई, वहां तेल भराने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को पेट्रोल न मिलने के कारण कई वाहन पंप परिसर में ही खड़े कर दिए गए थे। सुबह आपूर्ति बहाल होते ही दोपहिया और चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। माल रोड के अलावा कांडाधार, गाड़गांव, द्यांगड़ और बिलौना स्थित पंपों पर भी तेल पहुंच गया है। जिससे अब स्थिति सामान्य हो गई है। होली पर्व के दौरान टैंकर चालकों के अवकाश पर रहने के कारण तेल की सप्लाई चेन बाधित हो गई थी। स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जिले के पांच प्रमुख पंप ड्राई हो गए थे। शुक्रवार देर रात ही पेट्रोल के टैंकर जिले में पहुंच गए थे, जिसके बाद शनिवार तड़के से पंपों को रिफिल करने का काम पूरा किया गया।


जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति पूरी तरह सुचारू हो गई है। स्टॉक की अब कोई कमी नहीं है, उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल उपलब्ध होगा। लोगों से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू पांडेय, डीएसओ बागेश्वर

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें