फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्कूल के पास दिनदहाड़े धमक रहा तेंदुआ, बच्चों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में तेंदुए की धमक थम नहीं रही है। ज्वालादेवी और नारायणदेव वार्ड में आबादी के बीच तेंदुआ लगातार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहा है। नारायणदेव वार्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पालनीकोट के पास दिनदहाड़े तेंदुए के दिखने से बच्चों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में मजियाखेत, पालनीकोट, कफलखेत के 22 विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल आबादी से दूर जंगल की तरफ है। पिछले तीन दिन से तेंदुआ दोपहर के समय स्कूल परिसर के पास धमक रहा है। स्कूल से कुछ दूरी पर उसके दिखने और गुर्राने के कारण बच्चों और उनके अभिभावकों में डर का माहौल है। अभिभावक राजंती देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, अनीता देवी, पूजा देवी आदि ने बताया कि तेंदुए के गुर्राने की आवाज घरों तक आ रही है। ऐसे में तत्काल स्कूल जाकर बच्चों को घर ला रहे हैं। बताया कि आए दिन तेंदुए के स्कूल परिसर तक आने से बच्चों के लिए खतरा बढ़ रहा है। विभाग को तेंदुए को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। शिक्षिका रेवती लोबियाल ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जल्दी घर भेजना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों और वन विभाग को भी सूचना दे दी है।

कोट
विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाएगा। तेंदुए की मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। स्कूल के आसपास गश्त बढ़ाने के साथ-साथ एनाइडर मशीन भी लगाई जाएगी। -आदित्य रत्न, डीएफओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें