बागेश्वर। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव 2023-24 में राजकीय इंटर कॉलेज सलानी छात्रा नीता दोसाद ने खेल खिलौने में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।
नई दिल्ली के राष्ट्रीय बाल भवन में नौ से 13 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव में नीता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय की टीम जीआईसी सलानी के कला शिक्षक हरीश दफौटी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर, सांसद गौतम गंभीर ने नीता को सम्मानित किया। जिले से प्रतियोगिता में चार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। संवाद