बागेश्वर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चौक बाजार में लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वैब लिए गए। लगभग 100 लोगों के स्वैब एकत्र किए गए। जिन्हें आरटी-पीसीआर जांच के लिए हल्द्वानी भेजा जाएगा।
चौक बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत मूर्ति के पास स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें बाजार आए लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वैब एकत्र किए गए। लोगों ने स्वेच्छा से कोरोना जांच के लिए अपने स्वैब दिए। स्वास्थ्य कर्मियों ने जिन लोगों के स्वैब लिए उनका डाटा भी एकत्र किया। जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और अधिक सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। इससे पूर्व भी चौक बाजार में कोरोना जांच के लिए लोगों के स्वैब लिए गए।