फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइशखेत-विकास भवन सड़क में अधूरा कंकरीट होने से चोटिल हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में नुमाइशखेत-विकास भवन सड़क पर अधूरा कंकरीट होने से आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। छह महीने पहले संबंधित विभाग ने इस सड़क के आधे हिस्से पर कंकरीट का काम करवाया था। जिसके बाद कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा सड़क के शुरूआती हिस्से में काफी गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने पूरी सड़क पर कंकरीट करने और गड्ढों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के दुग बाजार से विकास भवन की ओर बनी करीब एक किमी लंबी सड़क में दिन भर भारी संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। विकास भवन, जिला कार्यालय, जिला अस्पताल, मुख्य बाजार से जुड़े रहने के कारण इस सड़क में आम लोगों के अलावा कई सरकारी वाहनों की भी आवाजाही होती है। बावजूद सड़क के आधे हिस्से पर ही कंकरीट हुआ है।
सड़क के शेष हिस्से से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 500 मीटर हिस्से में सड़क की स्थिति बदहाल है। सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी नगरपालिका के पास है। विकास भवन रोड की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा सरयू नदी में समा गया था। रोड पर रेलिंग भी नहीं लगाई गई हैं। संकरी सड़क पर सुबह से रात तक गाड़ियां चलती रहती हैं। जिससे दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। नुमाइशखेत से लेकर विकास भवन तक लोग रोज आते-जाते हैं। सरकारी कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चे भी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। डीएम सहित कई वीआईपी गाड़ियां भी रोज सड़क से गुजर रही हैं, लेकिन किसी को भी सड़क की बदहाली नहीं दिख रही है। पालिका का कहना है कि जल्द सड़क के गड्ढे भर दिए जाएंगे। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके जॉन ने बताया कि सड़क के दूसरे हिस्से में कंकरीट का काम बजट के चलते रुका हुआ है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें