फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंपिंग योजना से लाभान्वित न करने से भड़के लोग

Tue, 03 Oct 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कपकोट में एसडीएम को ज्ञापन देते लोग।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पंपिंग योजना से वार्ड नंबर दो के एक बड़े हिस्से को लाभान्वित नहीं करने से वार्ड के लोग भड़क गए हैं। उन्होंने योजना के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने एसडीएम से उनके वार्ड के लिए पाइप लाइन बिछाने और योजना के निर्माण की शीघ्र जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एसडीएम रवींद्र बिष्ट से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि नगर पंपिंग योजना के निर्माण के लिए एडीबी से आठ करोड़ से भी अधिक रुपये मंजूर हुए हैं। जल संस्थान की देखरेख में योजना का निर्माण एक ठेकेदार करवा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार योजना का निर्माण अब अंतिम दौर में है।

कहा कि वार्ड नंबर दो में रहे 250 से भी अधिक अनुसूचित जाति और जन जाति के लोगों समेत करीब डेढ़ सौ अन्य लोगों के लिए नई लाइन बिछाई ही नहीं गई है। कहा है अधिकतर जगह पाइप मानक के अनुसार नहीं दबाए गए हैं। उन्होंने एसडीएम से योजना से वार्ड नंबर दो के लिए शीघ्र ही नई लाइन बनाने, योजना की निष्पक्ष जांच हुए उसे किसी भी दशा में हस्तगत नहीं होने देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम ने जल संस्थान के जेई को शीघ्र डीपीआर तलब करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बाद में ज्ञापन की प्रति विधायक बलवंत भौर्याल और डीएम को भी दी गई।

ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, सभासद दीपा तिरूवा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, एडवोकेट नरेंद्र धर्मशक्तू, अरायजनवीस रमेश तिरूवा, शिव दत्त उपाध्याय, नारायण कपकोटी, प्रकाश जोशी, तनुज तिरूवा, हरीश तिरूवा, दरबान राम आर्य, आनंद धर्मशक्तू आदि शामिल हैं। उधर, जल संस्थान के जेई के अनुसार योजना के अनुसार स्वीकृत डीपीआर और सर्वे के अनुसार ही हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें