फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकालकर रक्तदान के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

एडीएम राहुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि रक्तदान से किसी दुर्घटना में घायल या गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को नई जिंदगी मिल सकती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि 18 वर्ष से 65 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने भी रक्तदान के महत्व की जानकारी दी।

इससे पूर्व एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवियों की स्लोगन, पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में कमल किशोर आर्या, सूरज बोरा, रोहित आर्या पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन में विवेक जोशी ने प्रथम, नरेंद्र मनराल ने द्वितीय तथा चंद्रशेखर गुरूरानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में चंद्रशेखर गुरूरानी, रोहित आर्या, सुनील कुमार विजेता रहे। गोष्ठी में बीएस कोरंगा, राजीव निगम, राम किशन, दिनेश सिंह, शंकर रौतेला, एमसी लोहनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी दीप जोशी ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें