बागेश्वर। काफलीकमेड़ा सड़क का सर्वे होने से सलिंग के ग्रामीण नाराज हैं। नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नई सड़क के बदले पुरानी सड़क सुधारीकरण की मांग की है।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि शासन पुरानी सड़क की मरम्मत न करने की बदले नई सड़क काटने की तैयारी कर रहा है। जिससे गांव को खतरा होगा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर खड़क सिंह, तारा सिंह, खुशाल सिंह आदि मौजूद रहे।