फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी को नहीं मिल सका स्थायी चिकित्साधिकारी

Mon, 10 Mar 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है।
विज्ञापन

करीब 10,000 की आबादी की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र में स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। सुविधाओं की कमी होने के कारण लोग जांच-इलाज के लिए जिला अस्पताल पर आश्रित हो रहे हैं।
छानी, भटखोला, कठपुड़ियाछीना, जोशीगांव, खांकर, भनारतोली, बेहरगांव, उडेरखानी समेत 20 गांव की 8,000-10,000 की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पीएचसी टाइप-ए छानी पर निर्भर रहती है। केंद्र में चिकित्साधिकारी, महिला चिकित्साधिकारी, फार्मसिस्ट, कक्ष सेवक और स्वच्छक का एक-एक पद सृजित है लेकिन केंद्र में चिकित्साधिकारी के दोनों पद रिक्त हैं। अनुबंध के तौर पर डॉ. शुभांशी मरीजों की जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में महिला चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात चिकित्सक डॉ. समीक्षा साह, डॉ. प्राची जोशी अनुबंध के तौर पर केंद्र में सेवा दे रहीं थीं जो पीजी की पढ़ाई के लिए चली गई हैं। केंद्र में सुविधाओं के अभाव, संसाधनों की कमी, स्टाफ की कमी के कारण लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 25 किलोमीटर दूर आने के लिए मजबूर हैं। सीएमओ डाॅ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि अनुबंध पर चिकित्सक और स्थायी फार्मासिस्ट की नियुक्ति की गई है। सुविधाएं नियमित दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें