फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गैरखेत में सड़क के मलबे से ग्रामीणों की खेती को नुकसान

Fri, 22 Aug 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पीएमजीएसवाई की ओर से गैरखेत-हरसिला सड़क पर सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क कटान का मलबा लोगों के खेतों में चला गया है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

गैरखेत के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सुधारीकरण के दौरान ठेकेदार ने पैराड़ी नामक स्थान पर निर्माण सामग्री निकालने के लिए खनन किया। इसकी वजह से लगातार भूस्खलन हो रहा है। पूर्व प्रधान दर्वान कपकोटी ने बताया कि यह जगह पहले से ही संवेदनशील रही है। वर्तमान में भी इस जगह पर कच्चा माल निकालने के लिए नियम विरुद्ध खनन किया है। सड़क में भूस्खलन के कारण बोल्डर और मलबा खेतों में गया है। इससे फसल बर्बाद हो गई है। ग्राम प्रधान मंजू देवी ने बताया कि ग्रामीण राजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, प्रकाश सिंह, राधा देवी, उमेद सिंह, तारा देवी, राधा देवी ,कमला देवी, बलवंत सिंह, महादेवी, चंदन सिंह, विनोद सिंह के नाप खेतों में मलबा गया है। गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। इससे स्कूली बच्चों और आम लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे उनकी धान की खेती नष्ट हो गई है।
बड़े-बड़े बोल्डर जाने के कारण भविष्य में इन खेतों में फसलीय कार्य करना भी मुश्किल हो गया है। किसानों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त फसल का मुआयना कर मुआवजा देने और खेतों में पड़े मलबे, बोल्डर को हटाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पोलिंग हरसिला सड़क में सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। पैराड़ी वाली जगह के साथ अन्य स्थानों पर जहां सड़क संकरी थी वहां चौड़ीकरण किया है। भूस्खलन के कारण खेतों में मलबा जाने से हुई क्षति का आकलन किया जाएगा। प्रभावित किसानों को लोनिवि ने पहले भी खेतों का मुआवजा दिया है।
विज्ञापन

-अंबरीश रावत, ईई पीएमजीएसवाई कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें