फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुणी-सुकुंडा सड़क के शोभाकुंड तक विस्तारीकरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

Fri, 22 Aug 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के दुणी-सुकुंडा सड़क के शोभाकुंड तक विस्तारीकरण को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

लोनिवि सुकुंडा से शोभाकुंड तक 1.26 करोड़ की लागत से पांच किमी सड़क का निर्माण करेगा। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र की आबादी को लाभ मिलेगा।
दुणी-सुकुंडा सड़क के शोभाकुंड तक विस्तार नहीं होने से शोभाकुंड, पन्याती, बीथी और दुणी की एक हजार से अधिक की आबादी को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए दो से तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही थी। ग्रामीण सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। लोनिवि ने सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। लंबे समय से वित्तीय स्वीकृति के इंतजार में निर्माण अधर में लटका हुआ सा। अब शासन से पांच किमी सड़क निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।
सड़क निर्माण होने से क्षेत्र की एक हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही शोभाकुंड स्थित प्राकृतिक झील को भी पर्यटन की दृष्टि से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें