फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, घर के आंगन की दीवार ढही

Sun, 10 Aug 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बारिश के दौरान आवासीय घर और आंगन को नुकसान हुआ है। पांच सड़कों पर यातायात बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार रात को कपकोट क्षेत्र में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर और गरुड़ ब्लॉक में भी हल्की बारिश हुई। रविवार को सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर बाद धूप निकली। हालांकि शाम के समय फिर से बारिश के आसार बन गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बारिश के दौरान गरुड़ के मन्यूड़ा निवासी मोहन सिंह का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट के शेर सिंह के मकान के आंगन की दीवार ढह गई। कपकोट क्षेत्र की बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है। फिलहाल बदियाकोट-बोरलबलड़ा, धरमघर-माजखेत, गुलम-परगढ़, चेटाबगड़ और काफलीकमेड़ा सड़क पर यातायात बाधित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें