फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक साल पहला बना भवन देख रहा रेस्टोरेंट खुलने की राह

Thu, 17 Jul 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ में बैजनाथ मंदिर के समीप बना रेस्टोरेंट भवन। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। बैजनाथ मंदिर और झील के समीप एक साल पहले पर्यटन विभाग ने भवन का निर्माण कराया था लेकिन उसमें रेस्टोरेंट नहीं खुल सका है। 36 लाख रुपये से बने भवन के चारों ओर झाड़ियां उग गई हैं। अराजक तत्वों ने खिड़कियों पर लगाए गए कांच के शीशे तोड़ दिए हैं। क्षेत्रवासी पर्यटन विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन

बैजनाथ धाम में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गोमती नदी में कृत्रिम झील का निर्माण हुआ है। झील के पास पिछले साल विभाग ने रेस्टोरेंट खोलने के लिए भवन बनाया था। भवन के भूतल में रेस्टोरेंट और किचन, प्रथम तल में हॉल, कक्ष, शौचालय आदि बनाए गए हैं। भवन को निविदा के माध्यम से किराये पर दिया जाना था लेकिन अब तक यह प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी है। रेस्टोरेंट खुलने से सैलानियों को लाभ और पर्यटन विभाग की भी कमाई होने की संभावना है।

भवन बनाकर उसे उपेक्षित हाल में छोड़ देना विभाग की उदासीनता को दर्शाता है। यह सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है। पर्यटन विभाग को जल्द रेस्टोरेंट शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन

राजेंद्र गोस्वामी, पूर्व ग्राम प्रधान

किसी भी निर्माण कार्य से पहले उसके उद्देश्य का पूरा खाका तैयार करना चाहिए। रेस्टोरेंट का टेंडर निकालकर युवाओं को रोजगार से जोड़ना चाहिए। उपयोग में नहीं लाया गया तो भवन एक दिन जर्जर हो जाएगा।
भुवन पाठक, समाजसेवी

रेस्टोरेंट का भवन बनाकर छोड़ देना पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं करता है। विभाग को प्राथमिकता से इसका संचालन कराना चाहिए। सैलानियों को स्थानीय, सस्ता भोजन उपलब्ध कराने का जल्द प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

डीके जोशी, अधिवक्ता हाईकोर्ट

रेस्टोरेंट को निविदा के माध्यम से संचालित करने के लिए दिया जाना है। पंचायत चुनाव संपन्न होते ही निविदा प्रकिया शुरू की जाएगी।
पीके गौतम, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें