फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेयजल संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Oct 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पेयजल संकट का सामना कर रहे द्यौरड़ा के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को द्यौरड़ा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि जलसंस्थान ने वर्ष 2023-24 में गांव में पेयजल योजना बनाई थी। टैंक का निर्माण करते समय उसमें दो वॉल्व बनाए। कुछ लोगों ने वॉल्व बंद कर दिए हैं। इससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। बताया कि गांव में 11 लाख की लागत से पेयजल लाइन का निर्माण होने के बावजूद पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द योजना की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। इस मौके पर ममता जोशी, विनय तिवारी, हरीश चंद्र जोशी, पार्वती पंत, रेखा पंत, सुनीता पांडेय, गीता पंत, खीमानंद जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें