फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 18 घंटे बाद बहाल हुई धूराफाट के गांवों में बिजली

Mon, 19 May 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगौर(बागेश्वर)। धूराफाट के गांवों की बिजली रात भर गुल रही। लाइन में तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र के 12 गांवों की करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली गुल होने का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। लोगों ने प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंप से पानी जुटाया।
रविवार शाम को मौसम खराब होने के बाद बोहाला, तरतोली, असों, केसरोली, पाना, सिमतोली, नंदीगांव, रैखोली, सिया, बौड़ी, कभड़ा और घटगाड़ की बिजली गुल हो गई थी।
क्षेत्रवासियों ने विभाग को सूचित किया लेकिन रात को आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। सोमवार सुबह बिजली नहीं होने से लोगों के कामकाज पर असर पड़ा। जंगल से सटे गांवों के लोगों की दिनचर्या भी देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण मोहन सिंह, भूपाल सिंह, नंदन सिंह, महेश चंद्र, पूरन चंद्र आदि ने बताया कि बिजली नहीं होने से धूराफाट-बौड़ी पंपिंग पेयजल योजना से पानी की सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में इसी योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ता है।
यूपीसीएल के जेई जॉनी कुमार ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से बिजली गुल थी।
सुबह कर्मचारियों ने लाइन की जांच कर खराबी को ठीक कर आपूर्ति सुचारू करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें