फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गरीब मैंसन कैं क्वे मुख न लगून, गरीबनक तरफ क्वे न चान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिले के कई क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम के सामने रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में समस्या बताने के दौरान गाड़गांव निवासी कलावती देवी ने डीएम को समस्या बताते हुए कहा कि गरीब मैंसन कैं क्वे मुख न लगून। गरीबनक तरफ क्वे न चान, जनता दरबार में ऊन-ऊन मी थक गोयूं।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में पंद्रहपाली निवासी बहादुर राम ने सिंचाई नहर का मलबा उनके खेत में डाले जाने की, ओखलधार के बसंत कुमार ने असों-ओखलधार मार्ग के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी, मेहनरबूंगा के देवराम ने मार्ग के कटान का मलबा उनकी निजी भूमि पर डाले जाने की शिकायत की। स्यालडोबा और कांडे के ग्रामीणों ने कांडे पंचायत घर से तल्ला डोबा तक सड़क निर्माण कराने, सानिउडियार के देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र में बेनाप भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने, माजियाखेत निवासी प्रकाश चंद्र जोशी ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति न होने, समुटी के हीरा सिंह ने दिव्यांग पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद भी पेंशन न मिलने की शिकायत की।
डीएम भटगांई ने संबधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने और जनता दरबार में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रगति अगले जनता दरबार में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और हैलो बागेश्वर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतों का समाधान समय से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम मोनिका, जितेंद्र वर्मा, अनिल सिंह रावत, ईई लोनिवि संजय पांडे, एके पटेल, जल संस्थान सीएस देवड़ी, जल निगम वीके रवि, सिंचाई केके जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजुलता यादव, समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



जनता की शिकायत पर जिम्मेदारों की शिकायत ने डाली जान
बागेश्वर। जनता दरबार के दौरान माजियाखेत निवासी प्रकाश चंद्र जोशी ने जब क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से न होने की शिकायत डीएम से की तो पता चला कि शिकायतकर्ता सदर एसडीएम मोनिका के आवास के समीप रहते हैं। डीएम ने एसडीएम से पूछा तो उन्होंने भी अपनी शिकायत रखी और बताया कि उनके सरकारी आवास में भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होती। इसके संबंध में कई बार उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना भी दी लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस पर डीएम भटगांई ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी को क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें