फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पानी के लिए हाहाकार, एनएच का टैंकर बन रहा मददगार

Sun, 11 May 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के कठपुड़ियाछीना में पेयजल संकट गहराया है। पाइप लाइन टूटने से बाजार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित है। लोग प्राकृतिक स्रोत और एनएच की ओर से सड़क की धूल बैठाने के लिए लाए जा रहे पानी से प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। टैंकर के पहुंचते ही लोग बर्तन लेकर पानी भरने को दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हर साल गर्मियों में क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। स्रोतों में गिरते जलस्तर के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाता है। इन दिनों एरियागाड़ से कठपुड़ियाछीना के लिए बनी पेयजल योजना के एनएच में चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त होने से बाजार क्षेत्र में जल संकट है। करीब 45 व्यापारी और परिवार वालों को पानी जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। व्यापारी कमलाकांत मिश्रा, शंभू दत्त मिश्रा, शंकर मिश्रा, संदीप तिवारी, नंदकिशोर मिश्रा, पूरन चंद्र मिश्रा आदि ने बताया कि प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वालों को अधिक परेशानी हो रही है। कभी-कभी एनएच के टैंकर से भी पानी भर रहे हैं।
एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर उमंग वर्मा ने बताया कि कठपुड़ियाछीना बाजार की पाइप लाइन टूटने से पानी की किल्लत हो रही है। लोगों की मांग को देखते हुए टैंकर से पानी मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें