फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भद्रतुंगा में ध्यान कर रहे प्रधानमंत्री मोदी के पारिवारिक गुरु

Sat, 10 May 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के भद्रतुंगा में संतों के साथ सुबह की सैर करते महामंडलेश्वर अ​भिराम दास त्यागी। स्रोत: - फोटो : दयाल कुमल्टा
विज्ञापन
देशभर के संतों के आने से बढ़ी क्षेत्र में चहल-पहल, मई के अंत तक यहीं प्रवास करेंगे महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी
विज्ञापन


बागेश्वर। सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल और भद्रतुंगा में इन दिनों चहल-पहल बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी इन दिनों भद्रतुुंगा के प्रवास पर हैं। उनके साथ देश के विभिन्न प्रांतों से आए 30 से अधिक साधु-संत भी यहां योग, ध्यान और तपस्या कर रहे हैं।
महामंडलेश्वर त्यागी समय-समय पर भद्रतुंगा आते रहते हैं। 20 अप्रैल को ऋषिकेश से साधु-संतों की टोली के साथ भद्रतुंगा पहुंचे। इससे पूर्व वह मई 2023 में सरमूल और भद्रतुंगा की यात्रा पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरमूल, सौधारा, भद्रतुंगा विकास समिति के सलाहकार दयाल सिंह कुमल्टा ने बताया कि महामंडलेश्वर संत रामानंद आश्रम में ठहरे हुए हैं। मई अंत तक उनके यहां प्रवास करने की योजना है। उन्होंने बताया कि इन दिनों भद्रतुंगा और सरमूल के दर्शन के लिए देशभर से संतों के आने का सिलसिला चल रहा है। वर्तमान में महाराष्ट्र, गुजरात, केदारनाथ, ऋषिकेश, वडोदरा, अयोध्या आदि स्थानों से आए संत, महात्मा पहुंचे हैं। आश्रम में रोजाना सुबह और शाम योग, ध्यान और भजन-कीर्तन हो रहे हैं। क्षेत्रवासी भी साधु-संतों के प्रवचन श्रवण करने पहुंच रहे हैं। संत भद्रतुंगा से सरमूल जाकर सहस्त्रधारा और सरयू मैया मंदिर में दर्शन कर पुण्य अर्जित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें