फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अब दिल्ली-मुनस्यारी बस को मुनस्यारी भेजने पर संशय

Thu, 17 Jul 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के रोडवेज डिपो से संचालित दिल्ली-धरमघर सेवा के बाद अब दिल्ली-मुनस्यारी सेवा के मुनस्यारी तक संचालन होने पर संशय मंडरा रहा है। सेवा में यात्रियों की भारी कमी के चलते डिपो प्रशासन अब सेवा का संचालन जिला मुख्यालय से करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से संचालित दिल्ली-मुनस्यारी सेवा के लिए रोडवेज की बस मुनस्यारी से चलकर जिला मुख्यालय होते हुए दिल्ली के लिए संचालित होती है। बीते कई दिनों से बस में मुनस्यारी से जिला मुख्यालय पहुंचने तक यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। यात्रियों की कमी का असर रोडवेज डिपो की कमाई पर पड़ रहा है। मुख्यालय से मुनस्यारी आवागमन में हजारों का ईंधन फूंकने के बाद बस से महज 500 से 600 की आमदनी हो रही है। रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों यात्रियों की संख्या में आई गिरावट के चलते सेवा के संचालन में डिपो को 50 हजार से अधिक की चपत लगी है। अब डिपो सेवा का संचालन जिला मुख्यालय से करने की तैयारी कर रहा है।

दिल्ली-मुनस्यारी सेवा का संचालन रोजाना नियत समय पर किया जा रहा है। बीते कई दिनों से यात्रियों की संख्या में कमी आने से सेवा का संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा है। यही हाल रहा तो जल्द सेवा का संचालन जिला मुख्यालय से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नरेंद्र गौतम, एआरएम, रोडवेज डिपो बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें