फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शराब पीकर नगर का माहौल बिगाड़ रहे बाहरी मजदूर

Wed, 16 Jul 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के सार्वजनिक स्थानों में बाहरी मजदूर दिन भर शराब पीकर हुड़दंग और मारपीट कर रहे हैं। इससे नगर का माहौल खराब हो रहा है। सेनौला धारे के समीप दो मजदूरों में मारपीट हो गई। इसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सेनौला धारे के समीप बने प्रतीक्षालय में नेपाली मूल के मजदूर नशे की हालत में हुड़दंग कर रहे थे। इस दौरान दो मजदूरों के बीच मारपीट शुरू हो गई है। इस दौरान आसपास के लोग वहां बीचबचाव के लिए पहुंचे। मजदूर वहां पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट करने लगा। एक मजदूर हरक (42) चोटिल हो गया। किसी तरह मामला शांत करने के बाद वृक्षपुरुष किशन सिंह मलड़ा चोटिल को जिला अस्पताल ले गए यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नसीम अहमद ने बताया कि उसे नाक और मुंह में चोट लगी थी। इलाज के बाद मरीज को दवाएं दे दी हैं। बता दें कि नगर के सार्वजनिक स्थानों में बाहरी मजदूरों का जमावड़ा लगने से नगर में आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धारे में आसपास की महिलाएं और अन्य लोग पानी भरने के लिए आते हैं। बाहरी मजदूरों के वहां अड्डा बनने से उन्हें भी खतरा है।
विज्ञापन


नगर में अराजकता करने वाले बाहरी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बाहरी मजदूरों के सत्यापन की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


-अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें