काफलीगैर(बागेश्वर)। क्षेत्र के कठपुड़ियाछीना से काफलीगैर तक निर्माणाधीन बागेश्वर-ताकुला-अल्मोड़ा राजमार्ग में जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
क्षेत्र से होकर गुजरने वाले बागेश्वर-ताकुला-अल्मोड़ा राजमार्ग में इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण के दौरान चट्टान काटने के बाद मिट्टी के ढेर सड़क किनारे लगाए गए हैं। आवागमन करने वाले वाहनों के मिट्टी के ढेर से टकराने का खतरा बना है। मिट्टी के ढेर सड़क किनारे लगे होने से वाहनों को पास होने में भी दिक्कतें हो रही हैं। इससे कई बार मार्ग में जाम लगने की समस्या उत्पन्न हो रही है। एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर उमंग वर्मा ने बताया कि मिट्टी के ढेर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। संवाद