फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टैक्सी, लावारिस जानवर और सड़क किनारे खड़े वाहन हैं जाम का कारण

Thu, 12 Jun 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर की संकरी सड़कों पर जाम प्रमुख समस्या है। नगर में घूमने वाले लावारिस जानवर और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से जांम की समस्या बढ़ रही है। टैक्सी स्टैंडों के अलावा नगर में घूमने वाले टैक्सी वाहन भी जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में जाम अब आम हो गया है। कांडा रोड, पिंडारी रोड, सरयू पुल, गोमती पुल और माल रोड पर रोजाना सुबह ही जाम लगना शुरू होता है और दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहता है। नगर में अपने जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आते हैं।
विभिन्न क्षेत्रों से लोग सुबह के समय कार्यालयों को जाते हैं और शाम को वापस लौटते हैं। जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवश्यक कार्यों में लगे वाहन और कार्यालय को जाने वाले कर्मचारी जाम में फंसने से गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पाते हैं। जाम से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरयू पुल पर लावारिस जानवरों से वाहनों को दिक्कत हो रही है। दिन भर टैक्सी संचालक टैक्सी स्टैंडों के अलावा अन्यत्र सवारियां बैठाने और उतारने का कार्य करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें